घर पर पिज्जा कैसे बनाएं।तवे पर पिज्जा कैसे बनाएं।बिना ओवन के पिज्जा कैसे बनाएं।

पिज़्ज़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की लिस्ट:
1. पिज्जा बेस के लिए:
मैदा - 2 कप
यीस्ट - 1 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
नमक - आधा चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
गुनगुना पानी - आवश्यकतानुसार
2. टॉपिंग के लिए:
पिज्जा सॉस - 4-5 बड़े चम्मच
चीज़ – 1 कप (मोज़ेरेला हो तो बेस्ट, वरना अमूल भी चलेगा)
शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
प्याज - 1 मध्यम (पतले स्लाइस में कटा)
टमाटर - 1 (गोल स्लाइस में कटा)
पनीर - 100 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा)
बेबी कॉर्न - 4-5 (न मिले तो छोड़ो)
मिक्स्ड हर्ब्स - 1 चम्मच (न मिले तो छोड़ो)
ऑरिगेनो - 1 चम्मच
घर पर पिज्जा बेस कैसे बनाएं:
स्टेप 1: यीस्ट को एक्टिवेट करें
सबसे पहले यीस्ट को एक्टिवेट करना है इसके लिए एक छोटे कटोरे में थोड़ा गुनगुना पानी लें और उसमें चीनी मिलाएं अब इसमें यीस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाने के बाद 10-15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। जब तक यह फुलकर झागदार न बन जाए।

स्टेप 2: आटा तैयार करें
एक बड़े बाउल में मैदा को छानकर उसमें नमक मिलाएं। इसके बाद यीस्ट वाला पानी डालकर आटे को गूंथो, आटा थोड़ा नरम रखना, वरना बाद में बेस ईंट जैसा लगेगा। आटे में तेल डालकर अच्छी तरह गूथें।
अब इस पर थोड़ा तेल लगाकर किसी नम कपड़े से ढक कर 2-3 घंटे के लिए किसी गर्म जगह या धूप में रख दें। आटा दोगुना होकर फुला-फुला लगेगा।
तवे पर पिज्जा कैसे बनाएं:
स्टेप 1: बेस को आकार देकर पकाएं
फुले हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलन की मदद से गोल आकार में बेल लें - न ज्यादा मोटा, न पतला। अब नॉन स्टिक तवा या पेन को मध्यम आंच पर गर्म करके थोड़ा सा तेल डालकर पिज़्ज़ा बेस को इसमें रखकर तब तक पकाएं जब तक यह नीचे से सुनहरा न हो जाए। फिर इसे पलट कर दूसरी तरफ से हल्का सा और पका लें।

स्टेप 2: टॉपिंग लगाकर पिज्जा को पकाएं
तैयार किए हुए बेस पर सबसे पहले पिज़्ज़ा सॉस लगाएं फिर उस पर कद्दूकस किया हुआ चीज छिड़के। इसके बाद इस पर सब्जियां और पनीर जो आपको पसंद है वह डालो जैसे - शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, पनीर और बेबी कॉर्न। इसके ऊपर फिर से थोड़ा सा चीज और डाल दे। अब तवे को ढक्कन से ढक दो और धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट पकाओ। जब चीज पूरी तरह पिघल जाए और पिज़्ज़ा के किनारे सुनहरे हो जाए तब समझ जाइए कि आपका पिज़्ज़ा तैयार है।

पिज्जा को परोसने का तरीका:
तैयार पिज्जा को प्लेट में निकालें और चाकू की मदद से त्रिकोणीय टुकड़ों में काटें। ऊपर से मिक्स्ड हर्ब्स और ऑरिगेनो छिड़कें। साथ में टमाटो केचप या चिली फ्लेक्स भी परोस सकते हैं।
विभिन्न प्रकार के पिज्जा:
1. मार्गेरिटा पिज्जा
सबसे सिंपल और क्लासिक पिज्जा है मार्गेरिटा। इसमें सिर्फ पिज्जा सॉस, मोजेरेला चीज, और तुलसी के पत्ते होते हैं।
2. वेजी डिलाइट पिज्जा
इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों का मिश्रण होता है जैसे शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, मशरूम इत्यादि।
3. पनीर स्पेशल पिज्जा
भारतीय लोगों का पसंदीदा यह पिज्जा पनीर से भरपूर होता है और इसमें विभिन्न मसालों का स्वाद होता है।
बच्चों के लिए हेल्दी पिज्जा टिप्स:
1. होल व्हीट बेस: मैदे के बजाय गेहूं के आटे या मल्टीग्रेन आटे का उपयोग करें।
2. ज्यादा सब्जियां: टॉपिंग में अधिक से अधिक रंग-बिरंगी सब्जियां डालें।
3. कम चीज: बहुत ज्यादा चीज का उपयोग न करें।
4. घर का सॉस: बाजार के सॉस की बजाय घर का बना सॉस उपयोग करें।
बिना ओवन के पिज्जा बनाने के टिप्स:
1. सही तापमान: हमेशा मध्यम या धीमी आंच का उपयोग करें ताकि पिज्जा अंदर से भी पक जाए।
2. ढक्कन का उपयोग: पिज्जा को ढक्कन से ढंकना जरूरी है ताकि चीज अच्छी तरह पिघले।
3. बेस की मोटाई: बेस को न तो बहुत पतला करें और न ही बहुत मोटा। आधा सेंटीमीटर की मोटाई सबसे अच्छी होती है।
4. सॉस की मात्रा: बहुत ज्यादा सॉस न लगाएं वरना पिज्जा गीला हो जाएगा।
आम समस्याएं और समाधान
समस्या 1: पिज्जा बेस सख्त हो गया
समाधान: आटे में पर्याप्त तेल डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
समस्या 2: चीज नहीं पिघला
समाधान: तवे को ढक्कन से ढंकें और थोड़ा ज्यादा समय दें।
समस्या 3: पिज्जा नीचे से जल गया
समाधान: आंच बहुत तेज है, इसे धीमा करें।
घर पर पिज्जा बनाना उतना मुश्किल नहीं है जितना लगता है। थोड़ी सी प्रैक्टिस और सही तकनीक से आप रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट पिज्जा घर पर ही बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि घर का बना पिज्जा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद भी होता है। तो फिर देर किस बात की, अब आप भी अपने परिवार के लिए घर पर पिज्जा बनाएं, और अपने परिवार को स्वादिष्ट होममेड पिज्जा का मजा दें।