क्या अनार वास्तव में सेहत के लिए वरदान है या इसके पीछे छिपे हैं कुछ ऐसे नुकसान जिनसे आप अनजान हैं?

अनार हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। डॉक्टर के द्वारा ऐसा माना जाता है की एक अनार रोजाना खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और बीमारियां भी नहीं होती। अनार में कई तरह के विटामिंस मिनरल्स के अलावा अलग-अलग गुण पाए जाते हैं। अनार का स्वाद भी मीठा होता है साथ में यह कई बीमारियां दूर करने में भी सहायता करता है। अनार में मुख्यतः विटामिन सी और बी पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम व जिंक की भी अच्छी मात्रा मिलती है। अनार खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह खून और आयरन की कमी को दूर करता है और विटामिन से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों का खतरा कम होता है। अनार में कम कैलोरी और फैट होता है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
अनार के सेवन के फायदे:
कोशिकाओं को करता है मजबूत: रोजाना अनार खाने से शरीर में मौजूद कोशिकाओं को बहुत फायदा मिलता है अनार में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, वह अनार के जूस से भी बहुत फायदा मिलता है अनार खाने या जूस में पीने से कोशिका में हुए नुकसान को पूरा किया जा सकता है इससे कोशिकाओं में आई हुई सूजन भी कम होती है।
कैंसर से बचाव: अनार के जूस को पीने से कैंसर जैसी बीमारी की समस्या से फायदा मिलता है। स्तन कैंसर के रोगियों के लिए यह रामबाण की तरह काम करता है। स्तन कैंसर में जो सेल होते हैं अनार का जूस पीने से उनकी रोकथाम में फायदा होता है। अनार रोजाना खाने से कैंसर जैसी बीमारियों का अंदेशा कम होता है। अनार का जूस कैंसर पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है।
बीमारियों मे कमी: अनार को रोजाना खाने से शरीर में होने वाली कई बीमारियां जैसे अल्जाइमर, दिल की बीमारी, शरीर में किसी तरह का दर्द जैसे गठिया जोड़ों का दर्द, सुजान, शुगर व बीपी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलवाता है। रोजाना अनार खाने से पाचन में भी सहायता मिलती है। इसे खाने से आंत मे आई हुई सूजन मे भी राहत मिलती है।
दांतों की समस्या: रोजाना अनार खाने से मुंह में होने वाले सभी तरह की समस्याओं का निवारण होता है जैसे मुंह में दुर्गंध आना मसूड़े से खून आना मुंह में छाले हो जाने इन सभी में अनार का काफी हद तक योगदान रहता है।
त्वचा और बालों के लिए लाभकारी:
अगर डॉक्टर की माने तो रोजाना अनार खाने से स्किन पर भी बहुत असर पड़ता है। अनार में एक खास तरह का गुण होता है जिसे Urolithin A' कहा जाता है इस गुण की वजह से शरीर की कोशिकाओं की रिपेयरिंग व पुन:निर्माण में सहायता मिलती है। रोजाना अनार खाने से मुंह की त्वचा चमकदार और एकदम साफ हो जाती है। एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर यह फल त्वचा को निखारने, झुर्रियों को कम करने और बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करता है।
खून बढ़ाने में मददगार:
रोजाना अनार का जूस पीने से शरीर में अगर खून की कमी हो तो अनार का जूस खून की कमी को पूरा करता है। रोजाना अनार का जूस पीने से आपके शरीर में खून की कमी पूरी होगी। अनार में मौजूद आयरन और विटामिन C खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है। इसके साथ शरीर में होने वाली कमजोरी को दूर करता है।
अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की सूची इस प्रकार है:
विटामिन ए ⇌ (Vitamin A)
विटामिन सी ⇌ (Vitamin C)
विटामिन डी ⇌ (Vitamin D)
विटामिन ई ⇌ (Vitamin E)
विटामिन बी 12 ⇌ (Vitamin B 12)
एंटीऑक्सीडेंट ⇌ (Antioxidant)
कैल्शियम ⇌ (Calcium)
फाइबर ⇌ (Fiber)
कार्बोहाइड्रेट ⇌ (Carbohydrate)
प्रोटीन ⇌ (Protein)
फ्लेवोनॉयड्स ⇌ (Flavonoids)
फॉलिक एसिड ⇌ (Folic Acid)
पोटेशियम ⇌ (Potassium)
अनार को जख्म चोट वह पीलिया के उपचार में भी इस्तेमाल किया जाता है। जख्म को जल्दी भरने के लिए अनार की छाल को आज में जलाकर उसकी राख को घाव पर लगाने से काफी हद तक मदद मिलती है। पीलिया के रोग में इसका इस्तेमाल जूस के तौर पर होता है रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से पीलिया के रोग में काफी हद तक मदद मिलती है।
अनार के बीज से होने वाले संभावित नुकसान:
अनार के बीज को खाने से तत्काल तो कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन अनार का बीज कठोर और रुखड़ा होता है। अधिक दिनों तक या ज्यादा मात्रा में अनार के बीज को जबाकर खाने से पेट के अंदर घाव हो सकता है। किसी की आँत कमजोर हो तो आँत अंदर से छिल जाती है. आगे चलकर इससे अल्ससर की समस्या भी हो सकती है।
पाचन संबंधी समस्या: अधिक मात्रा में बीज खाने से कुछ लोगों को कब्ज, पेट में दर्द या अपच की समस्या हो सकती है।
दांतों में फंसना: सख्त बीज दांतों में फंस सकते हैं जिससे असुविधा या मसूड़ों में जलन हो सकती है।
एलर्जी की संभावना: संवेदनशील लोगों में अनार के बीज से एलर्जिक रिएक्शन, जैसे – खुजली या सूजन हो सकती है।
लो ब्लड प्रेशर: जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से कम है, उनमें यह और कम हो सकता है।
इसलिये अनार के दाने को चूस कर रस अंदर निगल जाना चाहिये, बीज को थूक कर बाहर फेंक देना चाहिये. इससे किसी तरह की होने वाली समस्या से हम बच सकते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से लिखी गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अनार या किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ के फायदे और नुकसान व्यक्ति विशेष की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर कर सकते हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या आहार में बदलाव से पहले योग्य चिकित्सक या न्यूट्रिशनिस्ट से परामर्श अवश्य लें।