स्वतंत्रता दिवस 2025: 79वां स्वतंत्रता दिवस का गौरव और उत्सव
15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लाल किले पर तिरंगा फहराने से लेकर देशभक्ति के कार्यक्रमों तक, जानें इस ऐतिहासिक दिन का महत्व, इतिहास और थीम।
Aug 14, 2025, 17:05 IST
| 
Happy Independence Day 2025: इस साल भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day 2025) मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को मिली आज़ादी की याद में यह दिन पूरे देश में गर्व, एकता और देशभक्ति के रंग में डूबा होता है। 2025 में 15 अगस्त न केवल एक राष्ट्रीय पर्व है, बल्कि यह हमें हमारे गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य की ओर देखने का अवसर देता है।
15 अगस्त 2025 कौन-सा स्वतंत्रता दिवस है?
15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश शासन से मुक्ति पाई थी। अगर 1947 से 2025 तक के वर्षों की गिनती करें तो 2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
स्वतंत्रता दिवस का इतिहास (India Independence Day 1947)
1857 की पहली आज़ादी की लड़ाई से लेकर महात्मा गांधी के सत्याग्रह तक, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने कई बलिदान दिए। 15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फहराकर India Independence Day की शुरुआत की। भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे freedom fighter हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
स्वतंत्रता दिवस 2025 की थीम (Independence Day 2025 Theme)
हर वर्ष की तरह, 2025 में भी स्वतंत्रता दिवस की एक खास थीम होगी, जो देश की प्रगति और एकता को दर्शाएगी। अनुमान है कि इस बार की थीम में डिजिटल इंडिया, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत पर जोर रहेगा।